घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, पति व भाई हिरासत में

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

फुलकाही गांव में संगीता देवी (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह अपनी जूता-चप्पल की दुकान में सो रही थीं। पुलिस ने मृतका के पति और भाई को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों की जांच जारी है।

घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, पति व भाई हिरासत में

फुलपरास (मधुबनी)। थाना क्षेत्र के फुलकाही गांव में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे अपराधियों ने महिला संगीता देवी (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। संगीता फुलकाही निवासी रामकुमार साह की दूसरी पत्नी थी। वारदात उस समय हुई जब वह अपने बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी जूता-चप्पल की दुकान में सो रही थीं। पुलिस ने मामले में मृतका के पति और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे किसी ने जूता-चप्पल की दुकान का दरवाजा खटखटाया। संगीता देवी ने जैसे ही दरवाजा खोला, अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के नाबालिग पुत्र ने पुलिस को बताया कि रात में जब उसकी नींद खुली तो उसने मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना के वक्त संगीता अपने दो पुत्रों और बड़ी बहन की पुत्री के साथ दुकान में सो रही थीं.

पति व भाई हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने मामले में मृतका के पति रामकुमार साह और भाई गणेश कुमार (निवासी नरहिया) को हिरासत में लिया है। गणेश पहले रामकुमार की फैक्ट्री में काम करता था। करीब एक महीना पहले किसी विवाद के कारण उसे काम से हटा दिया गया था। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, वारदात के समय रामकुमार सुपौल जिले के कुनौली स्थित अपनी आइसक्रीम फैक्ट्री में थे। रामकुमार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस की एक महिला ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पहली पत्नी सरिता देवी के साथ संपत्ति बंटवारे का मामला कोर्ट में लंबित है। इस मुद्दे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-अमित कुमार, डीएसपी, फुलपरास

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

संगीता देवी की उम्र क्या थी?
संगीता देवी की उम्र 35 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।