सगी बहन ने प्रेमी से मिलकर संगीता की करायी हत्या, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

10-11 जून की रात मुरली चौक समीप हुई संगीता देवी हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका की सगी बहन समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हत्या के लिए प्रयुक्त कट्टा, बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।

सगी बहन ने प्रेमी से मिलकर संगीता की करायी हत्या, तीन गिरफ्तार

फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुरली चौक के समीप 10-11 जून की रात हुई संगीता देवी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका की सगी बहन(सौतन) समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, गोली, बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी टीम कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन किया।

हत्या की साजिश

जांच में सामने आया कि मृतका की सगी बहन सह सौतन सरिता देवी का अपने परिचित गगन कुमार यादव से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर संगीता देवी की हत्या की साजिश रची और योजना को अंजाम देने के लिए नीतीश यादव तथा अमित कुमार को शामिल किया। पुलिस के अनुसार घटना की रात सरिता देवी ने घर का दरवाजा खुलवाकर खुला छोड़ दिया। इसके बाद शूटर घर में घुसा और सो रही संगीता देवी के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गिरफ्तारी और जांच

घटना के बाद एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरिता देवी,गगन कुमार यादव और नीतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल अमित कुमार फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

आगे की प्रक्रिया

एसडीपीओ ने बताया कि मृतका के पति रामकुमार साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

सामान्य प्रश्न (FAQs)

संगीता देवी की हत्या कब हुई?
संगीता देवी की हत्या 10-11 जून की रात हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।