शीतल पेयजल टंकी बनी लेकिन पानी डालना भूला नगर निगम
मधुबनी में नगर निगम द्वारा गर्मी से राहत के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, टंकियों में पानी नहीं भरने से यह पहल कागजों तक सीमित रह गई है। नागरिकों का कहना है कि टंकियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

मधुबनी। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम द्वारा चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। निगम ने शहर में पेयजल टंकियां लगाया था। शीतल पेयजल उपलब्ध होने के बैनर भी लगाए, ताकि आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। लेकिन यह पहल अब कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है। नगर निगम शीतल पेयजल की टंकियों में पानी डालना ही भूल गया है। शहरवासियों के अनुसार टंकी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में सड़क किनारे नगर निगम द्वारा लगाए गए शीतल पेयजल के बैनर लोगों को राहत की उम्मीद देते हैं।
राहगीर, रिक्शा चालक, मजदूर और अन्य लोग टंकियों के पास पानी पीने के उद्देश्य से पहुंचते हैं, लेकिन वहां खाली टंकी देखकर उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम के पहल की शुरुआत सराहनीय लगी। लेकिन टंकियों में पानी की आपूर्ति ही नहीं होने से लोगों को निराशा हाथ लगती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


