नाबालिग को भगाने सहित चार मामलों में एफआईआर
बाबूबरही थाना क्षेत्र में चार अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, गाली-गलौज, छिनतई और नाबालिग को भगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इन मामलों में घायल व्यक्ति और नाबालिग के परिवारों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, गाली-गलौज, छिनतई और नाबालिग को भगाने के आरोप में चार मामलों की एफआईआर दर्ज की गई है। पहला मामला लदनियां थाना के धनजैया गांव के रामवृक्ष यादव के पुत्र सुरेश कुमार यादव ने दर्ज कराया है। उन्होंने सोनमती जमुनिया टोल के राजदीप यादव, उनकी पुत्री निशा कुमारी सहित अन्य पर गाली-गलौज, मारपीट करने और घड़ी-मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाया है। सुरेश अपनी गर्भवती पत्नी को विदागरी कराने पहुंचे। तब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। दूसरी एफआईआर छौरही की अनोखी देवी ने अपने गांव के संजीत यादव, प्रिंस कुमार, श्रीराम यादव समेत अन्य पर मारपीट करने और जेवर छीनने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोप है कि घटना उस समय हुई जब वह अपने जमीन पर गोरहा पाथ रही थी। तीसरे मामले में बेलदरही गांव के सतीश साह ने अपने गांव के सत्य नारायण ठाकुर, अर्जुन ठाकुर सहित अन्य के खिलाफ मारपीट कर उन्हें जख्मी करने की शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 13 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे की बताई गई है। चौथे मामले में चकरघट्टा गांव के रामकुमार महतो के पुत्र कौशल कुमार महतो सहित अन्य पर 14 वर्षीय नाबालिग को भगाने का आरोप लगाते एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




