बाबूबरही थाना में पांच अलग अलग मामलों में एफआईआर

Feb 12, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

बाबूबरही थाना क्षेत्र में मारपीट, छिनतई, जमीन विवाद और विद्युत चोरी के पांच अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तिरहुता गांव में मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी ने मोहम्मद आलम पर आरोप लगाया। इसी प्रकार अन्य मामलों में भी मारपीट और चोरी के आरोप लगे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

बाबूबरही थाना में पांच अलग अलग मामलों में एफआईआर

बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र में मारपीट, छिनतई, जमीन विवाद और विद्युत चोरी के पांच अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तिरहुता गांव में मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी हसीना खातून ने मोहम्मद आलम व अन्य पर अरहर फसल क्षति को लेकर गाली-गलौज, मारपीट व 10 भारी पायल छीनने का आरोप लगाया। वहीं मोहम्मद आलम अंसारी ने पड़ोसी मुस्तफा अंसारी पर खेत से फसल काटने का विरोध करने पर उनकी पत्नी से मारपीट, जेवर व 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। बेला बकसाही में सरोज कुमार यादव ने ललित यादव व मां देवी पर मारपीट, 12 हजार रुपये व सोने की बजरंगबली छीनने का आरोप लगाया है।

इसी गांव की उमा देवी ने राजकुमार यादव सहित चार लोगों पर जमीन विवाद में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके अलावा ब्रह्मोतरा गांव के मो. नसीबूल पर विद्युत अधिनियम के तहत बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMultiple Cases Filed Assault Theft Land Dispute and Power Theft in Babubarhi
;;;