जयनगर को 6 विकेट से पराजित कर हाजीपुर पहुंचा फाइनल में

Jan 05, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बेनीपट्टी के मधवापुर में खेले गए एमपीएल सीजन-9 के पहले सेमीफाइनल में हाजीपुर ने एसएसबी जयनगर को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जयनगर की टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि हाजीपुर ने कप्तान रवि कुमार के 50 रन की मदद से 79 रन बनाकर जीत हासिल की। रवि को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

जयनगर को 6 विकेट से पराजित कर हाजीपुर पहुंचा फाइनल में

बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। मधवापुर में खेले जा रहे एमपीएल सीजन-9 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हाजीपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एसएसबी जयनगर को 6 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SSB जयनगर की टीम हाजीपुर के सधे हुए गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 16.4 ओवर में मात्र 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जयनगर की ओर से गुलशन (22), पप्पू (19), अमन (11) और विवेक ओझा (10) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। हाजीपुर की ओर से मिस्टर देवा ने 3 विकेट झटके, जबकि आकाश, शुभम, रवि और विशाल को 1-1 सफलता मिली।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाजीपुर की टीम ने कोई गलती नहीं की और 9.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 79 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान रवि कुमार ने शानदार नाबाद 50 रन की पारी खेलकर जीत को आसान बना दिया। जयनगर की ओर से अमन, पप्पू, सेतु और गुलशन को 1-1 विकेट मिला। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हाजीपुर के कप्तान रवि कुमार (50 रन व 1 विकेट) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के उपरांत एमपीएल आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा रवि को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।