ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीअनुसूचित जाति में शामिल करने को करेंगे आंदोलन

अनुसूचित जाति में शामिल करने को करेंगे आंदोलन

महादेवमठ मिडिल स्कूल परिसर में रविवार को धानुक समाज का प्रखंड स्तरीय सम्मलेन हुआ। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह जाति न केवल आर्थिक रूप से बल्कि शैक्षणिक रूप से भी काफी पिछड़ा है।राज्य सरकार ने...

अनुसूचित जाति में शामिल करने को करेंगे आंदोलन
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 20 Nov 2017 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

महादेवमठ मिडिल स्कूल परिसर में रविवार को धानुक समाज का प्रखंड स्तरीय सम्मलेन हुआ। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह जाति न केवल आर्थिक रूप से बल्कि शैक्षणिक रूप से भी काफी पिछड़ा है।

राज्य सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग में शामिल तो अवश्य कर दिया, लेकिन यह आज भी उपेक्षित है। अन्य राज्यो में इसे अनुसूचित जाति में शामिल किया गया है, लेकिन अपने राज्य में अब तक दर्जा नहीं मिल सका है। अपने समाज के बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने पर बल दिया। दहेज को समाज का कोढ़ बताते हुए सभी से आगे आकर इसका विरोध करने की अपील भी किया। वक्ताओं ने अपने समाज की विभिन्न समस्याओं की चर्चा की। सभी ने एक मत से संवैधानिक अधिकार के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता हीरालाल मंडल ने किया। मौके पर धानुक उत्थान कला मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह अधिवक्ता जयप्रकाश मंडल, कमलाकांत भारती, राजेन्द्र प्रसाद मंडल, रधुवंश कुमार मंडल, रमाकांत मंडल, बलराम मंडल, आलोक कुमार, डॉ. विन्देश्वर प्रसाद मंडल,अशोक मंडल, जियालाल मिर्घा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें