Madhubani News: कोर्ट परिसर से वकील व मुंशी की बाइक चोरी
Madhubani News: झंझारपुर में न्यायालय परिसर में अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला, जहाँ दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। अधिवक्ताओं ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। ग्रामीण एसपी ने गश्त बढ़ाने एवं संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। न्यायालय की नवनिर्मित पार्किंग से बुधवार को दिनदहाड़े एक अधिवक्ता और एक कोर्ट मुंशी की दो मोटरसाइकिल चोरी हो गई। न्यायालय जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर से हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और बाइक चोर गिरोह की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की सूचना
कोर्ट मुंशी चंदन कुमार ने आवेदन में बताया कि वह अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर न्यायालय के कार्य से भीतर चले गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली। वहीं नगर परिषद के वार्ड-16, इस्लामपुर निवासी अधिवक्ता मो. जावेद हुसैन ने बताया कि वह 16 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल नवनिर्मित पार्किंग में लगाकर न्यायिक कार्य में चले गए थे। शाम करीब 6:30 बजे लौटने पर उनकी बाइक भी वहां नहीं थी।
पुलिस की कार्रवाई
दोनों पीड़ितों के अलग-अलग आवेदन पर झंझारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। इधर, शाम को जब अधिवक्ता और कोर्ट कर्मी आवेदन लेकर थाना पहुंचे, उसी समय ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ भी मौजूद थे। अधिवक्ताओं ने झंझारपुर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


