ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी50 हजार से अधिक ने सुनी पीएम मन की बात

50 हजार से अधिक ने सुनी पीएम मन की बात

भाजपा कार्यकर्ता गांव और अपने लोकल मसले को सशक्त करने का काम करेंगे। एक अभियान चलाकर इसे पूरा किया जायेगा। जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को वीडीओ कांफ्रेसिंग...

50 हजार से अधिक ने सुनी पीएम मन की बात
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 31 May 2020 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ता गांव और अपने लोकल मसले को सशक्त करने का काम करेंगे। एक अभियान चलाकर इसे पूरा किया जायेगा। जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को वीडीओ कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करने हुए जिलाध्यक्ष शंकर झा ने यह बात कही। कहा कि अनलॉक के पहले चरण में सोशल डिस्टेंस और अन्य विषयों को लेकर समाज में कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी अधिक होगी। नगर मंडल के बूथ नंबर 48 पर कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम में दिये गये संदेश को रेखांकित करते हुए बताया कि सांगठनिक स्तर पर मधुबनी और झंझारपुर के रुप में काम कर रहा है। मधुबनी संागठनिक जिले में 292 शक्ति केंद्रों 1800 बूथों पर 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पीएम को सुना है। जिसमें सप्तऋषि भी शामिल है। इस बूथ पर संजीव कुमार बादल, राहुल राज, सुबोध कुमार चौधरी, विनोद प्रसाद, अमरेश झा, संजय पांडेय, अजीत कुमार सिन्हा, मनोज मुन्ना, सक्सेना सिंह, अरुण कांत झा आदि थे। इसीतरह से झंझारपुर जिले में भी 132 शक्ति केंद्रों के 985 बूथों पर 30 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुना। जिलाध्यक्ष सियाराम साहु ने बताया कि वे खुद बूथ 287 पर पीएम को सुना है। इस मौके पर सुनील कुमार मंडल, हीरालाल मंडल, मनोज कुमार, अशोक मंडल, दिनेश सदाय, डोमी सदाय, बेचन यादव, बिन्दे सदाय, छेदी लाल सदाय, रवि कुमार आदि थे।

कार्यकर्ताओं ने पीएम को सुना:

शहरी और ग्रामीण हर क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने पीएम को सुना। शहर के बूथ संख्या 38,39,40 और 41 पर वाणिज्यिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविन्द कुमार पूर्वे के नेतृत्व में, वार्ड नंबर बीस में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव और वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद के नेतृत्व में, वार्ड 13 में वार्ड पार्षद सुनीता पूर्वे और सुनील पूर्वे के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया। बिस्फी में बूथ संख्या 134 पर जिप सदस्य बबली यादव व बूथ संख्या 193 पर जिला मंत्री संजय कुमार यादव व अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम को सुना। इस दौरान कैलाश चौधरी, श्याम हरि चौधरी, पलटू राय, लक्ष्मी दास, उपेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार, राजेन्द्र प्रसाद आदि थे। वहीं किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंधीर खन्ना, महिला सेल जिलाध्यक्ष खुश्बू मिश्रा, वरीय नेत्री डा. प्रो. किरण झा, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंदन पासवान आदि ने पीएम को सुना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें