Madhubani News: पीएम श्री स्कूलों को आधुनिक संधाधनों से किया जाएगा लैस
Madhubani News: मधुबनी जिले के पीएम श्री विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने विद्यालयों में सामग्री की स्थिति और आपूर्ति की जानकारी ली। राज्य कार्यालय से सेकेंडरी और एलिमेंट्री स्कूलों के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री की आपूर्ति की जा रही है। प्रधानाध्यापकों को सामग्री का विवरण भंडार पंजी में रिकॉर्ड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के पीएम श्री विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने सभी संबंधित विद्यालयों के एचएम से इसकी जानकारी ली। इसमें विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति, राज्य कार्यालय से भेजी जा रही सामग्री की आपूर्ति और उसके रखरखाव को लेकर जरूरी निर्देश दिया। इसदौरान वीसी के माध्यम से एसएसए की टीम ने स्कूलवार सुविधा व संसाधन की जानकारी ली। इसदौरान बताया गया कि राज्य कार्यालय स्तर से पीएम श्री योजना के तहत सेकेंडरी स्कूलों के लिए 46 प्रकार और एलिमेंट्री स्कूलों के लिए 33 प्रकार की सामग्री की आपूर्ति की जा रही है। एडीपीसी सुजीत कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों को अब तक प्राप्त सामग्री की जानकारी ली। साथ ही आपूर्ति की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
संसाधनों की उपलब्धता की जांच
डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों में संसाधनों और सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल करना है। जांच के दौरान जिस विद्यालय में संसाधन या अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी सामने आएगी, उसे चिह्नित कर दूर करने की दिशा में पहल की जाएगी।
सामग्रियों की जानकारी भंडार पंजी में करें दर्ज
प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में प्राप्त होने वाली प्रत्येक सामग्री का विवरण भंडार पंजी में दर्ज किया जाए। सामग्री की संख्या, प्राप्ति की तिथि और उसकी वर्तमान स्थिति का रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई सामग्री का पूरा ब्योरा निर्धारित गूगल शीट में दर्ज कर नियमित रूप से अपडेट करने को कहा गया है। मौके पर एपीओ अखिलेश कुमार झा ने संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। कहा कि योजना का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचना प्राथमिकता है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता के साथ उनके नियमित उपयोग और रखरखाव पर भी ध्यान देना होगा.
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


