Madhubani News: मोबाइल चोरी के बाद खाते से 50 हजार रुपये की निकासी
Madhubani News: बाबूबरही बाजार के हाट में मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर अपराधियों ने पीड़ित के बैंक खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पीड़ित अनिल कुमार ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बाजारों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही बाजार के हाट में मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर अपराधियों ने पीड़ित के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 50 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पीड़ित तिरहुता गांव के निवासी अनिल कुमार ने बाबूबरही थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराई है। बताया कि 13 जुलाई को हाट में उनका रेडमी नोट 14 प्रो 5 जी मोबाइल चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराने के लिए आवेदन किया। इस बीच अज्ञात लोगों ने मोबाइल का दुरुपयोग कर उनके खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
चोरी की घटनाओं का बढ़ता सिलसिला
इधर, बाबूबरही हाट सहित प्रखंड के विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पिछले कुछ समय से मोबाइल और बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय चोर गिरोह आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस की ओर से चोरी मोबाइल को लेकर अभियान चलाई जा रही है。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


