ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीजल्द जुड़ेगा मिथिलांचल-कोसी

जल्द जुड़ेगा मिथिलांचल-कोसी

केंद्र सरकार ने रेल बजट में पूर्व मध्य रेलवे में चल रही योजनाओं के लिए राशि दी है। झंझारपुर से लौकहा बाजार, निर्मली, सुपौल और फारबिसगंज तक के लिए कुल 206 किलोमीटर में अमान परिवर्तन कार्यों की तेजी...

जल्द जुड़ेगा मिथिलांचल-कोसी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 06 Feb 2020 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार ने रेल बजट में पूर्व मध्य रेलवे में चल रही योजनाओं के लिए राशि दी है। झंझारपुर से लौकहा बाजार, निर्मली, सुपौल और फारबिसगंज तक के लिए कुल 206 किलोमीटर में अमान परिवर्तन कार्यों की तेजी लाने के लिए 150 करोड़ का बजट दिया गया है। जबकि पूर्व मध्य रेलवे में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के लिए 2020- 2021 के बजट में 4614 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक सकरी से झंझारपुर तक आमान परिवर्तन का काम लगभग पूरा हो गया है। पैसेंजर ट्रेन भी चल रही है। झंझारपुर से लौकहा बाजार और निर्मली तक कुल 76 किलोमीटर में आमान परिवर्तन के बाद निर्मली से सुपौल और फारबिसगंज तक 112 किलोमीटर में आमान परिवर्तन का कार्य प्रगति पर है। इसमें तेजी लाने के लिए 150 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार जयनगर से बारविदास नेपाल तक के लिए 100 करोड़ का आवंटन है। नई रेल लाइन के लिए पूर्व मध्य रेलवे में 459 करोड़, अमान परिवर्तन के लिए 173 करोड़, दोहरी लाइन के लिए 54 करोड़, सुरक्षा के लिए 191 करोड़, सड़क से संरक्षा के लिए 60 करोड़, ट्रैक नवीनीकरण के लिए 580 करोड, यात्री सुविधा के लिए 154 करोड, सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था दुरुस्त के लिए एक 100 करोड़, पुल से सड़क तक संपर्क पहुंच के लिए 99 करोड़, अलग अलग आवंटित किए गए हैं। मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि इस बजट में मध्य पूर्व मध्य रेलवे चल रही विभिन्न परियोजनाओं के लिए रेल मंत्रालय ने अपनी झोली खोली है। प्रस्तावित कार्य के लिए राशि आवंटित कर उन्होंने क्षेत्र के रेल परियोजनाओं को द्रुत गति देने का काम किया है। रेल मंत्रालय द्वारा अमान परिवर्तन में राशि देने की सूचना से लोगों में हर्ष है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें