जयघोष के साथ मिथिलांचल हरि नाम संत सम्मेलन का समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी में मिथिलांचल हरि नाम संत सम्मेलन की बैठक हुई। अगले वर्ष 83 वां अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें प्रसिद्ध संतों को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न रोगों के बारे में जानकारी दी गई।

जयघोष के साथ मिथिलांचल हरि नाम संत सम्मेलन का समापन

मधुबनी। मिथिलांचल हरि नाम संत सम्मेलन संसदीय बोर्ड की बैठक रविवार को सिमरिया के तुलसीपीठाधीश्वर विष्णुदेवाचार्य बाल व्यासजी के अध्यक्षता में टाउन क्लब फील्ड में हुई। सबों ने अगले साल फिर 83 वां अधिवेशन में जुटने का निर्णय लिया। जिसमें सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रतिनिधि साथ ही निदेशक परिषद के सदस्य अवकाशप्राप्त जिला जज एन के लाल, अवकाशप्राप्त डीआईजी चन्द्रकांत दास, प्रो. नरेन्द्र नारायण सिंह निराला, भोलानंद झा, अधिवक्ता वासुदेव झा, रामनाथ ठाकुर, प्रमोद नारायण झा, राजेन्द्र झा, प्रदीप कुमार डब्लू, पवन कुमार मिश्र आदि उपस्थित हुए। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले 83 वां अधिवेशन करने का निर्णय लिया गया।

जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त संत , महात्मा एवं जगतगुरु को बुलाया जाएगा। पिछले सम्मेलन के आमद व खर्च की स्वीकृति दी गई। बैठक में वासुदेव झा संत सम्मेलन के विधि सचिव चुने गये। अवकाशप्राप्त प्राचार्य डा. उदय नारायण तिवारी उपाध्यक्ष एवं कुमारी राधा झा संयुक्त सचिव चुनी गई। संत सम्मेलन में नि:शुल्क योग शिविर आयोजितमिथिलांचल हरिनाम सत्संग सम्मेलन मधुबनी के 82 वें अधिवेशन में 11 से 15 मार्च तक टाउन क्लब फील्ड में नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक संपन्न हुआ। जिसमें प्राणायाम मुद्रा एवं योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। इसमें मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा,गठिया, थायराइड ,कब्ज, गैस एवं अन्य रोगों के बारे में विस्तार से बताया गया। नेतृत्व योगाचार्य भोलानंद झा ने किया। संचालक योगाचार्य राकेश कुमार एवं योगाचार्य अवध नाथ झा कर रहे थे। अंत में हास्य योग भी कराया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।