Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMithila University Postpones CBCS Second Semester Exam to September 15 2025
सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 4 के बदले 15 को होगी
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने 4 सितम्बर 2025 को होने वाली सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 15 सितम्बर को पूर्व निर्धारित समयानुसार...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 4 Sep 2025 01:38 AM

बेनीपट्टी। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के निर्देशानुसार 4 सितम्बर 2025 को दोनों पालियों में होने वाली सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 परीक्षा 2025 की परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित समयानुसार एवं केंद्रानुसार 15 सितम्बर को आयोजित होगी। उक्त बात की जानकारी केवीएस कॉलेज उच्चैठ के प्रधानचार्य डॉ.आलोक कुमार पाठक ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




