मिथिला चित्रकला संस्थान में सर्टिफिकेट कोर्स के लिए दो जनवरी तक करें आवेदन
मधुबनी के मिथिला चित्रकला संस्थान में 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 2 जनवरी 2025 तक किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2026 को होगी। योग्यता मैट्रिक पास होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है।
मधुबनी,नगर संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्थान में छह महीनों के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सर्टिफिकेट कोर्स इन फोक पेंटिंग में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 02 जनवरी 2025 तक चलेगी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पटना के नियंत्रणाधीन एवं आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना से संबद्धता प्राप्त मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी द्वारा प्रदत्त पाठ्यक्रम के अंतर्गत 06 माह के सर्टिफिकेट कोर्स के सत्र जनवरी-2025 में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ है। 06 माह सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन के लिए 01 दिसम्बर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में हाथों-हाथ अथवा डाक द्वारा जमा किया जा सकता है।
उसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। डाक द्वारा भेजे गए आवेदन का भुगतान शुल्क मिथिला चित्रकला संस्थान के में भेजी जा सकती है। उक्त आवेदन के साथ आवेदन शुल्क के रसीद की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदनकर्त्ता द्वारा आवेदन पत्र भर कर एवं मैट्रिक का अंक पत्र, अधिकतम शैक्षणिक योग्यता का अंक पत्र (यदि हो तो), स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि दिव्यांग हो तो) संलग्न करना आवश्यक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित हैं। प्रवेश परीक्षा के आधार पर बनी मेधा सूची के आधार पर छात्रों को दाखिला मिलेगा। नामांकन के बाद मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाएं छात्रों को सत्र के उत्तीर्ण होने के पश्चात प्रतिमाह कोर्स के लिए 1000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। योग्य छात्रों के लिए होस्टल एवं मेस की व्यवस्था निःशुल्क है। कोर्स के दौरान पेंटिंग बनाने हेतु आवश्यक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में 10:30 बजे से शाम 05 बजे तक संस्थान के दूरभाष संख्या- 06276-291295, विकास कुमार मंडल (सहायक)- 8898887356, मो. अरमान रजा-8709208164 एवं मो. सरफराज- 9534064401 से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम अहर्ता है मैट्रिक कोर्स में नामांकन के लिए बिहार राज्य के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 1500 रुपये एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसुचित जाति, अनुसूचित जन-जाति एवं दिव्यांग वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित है। बिहार राज्य से बाहर के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम अहर्त्ता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। कोर्स में नामांकन के समय किसी अन्य संस्थान एवं विश्वविद्यालय में आवेदक का नामांकन नहीं होना चाहिए। दो पालियों में होगी नामांकन की प्रवेश परीक्षा नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कुल-100 अंकों का होगा। प्रथम पाली में कुल 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न कुल 40 अंकों का होगा। जिसमें मिथिलांचल का कला-संस्कृति, पर्व-त्योहर एवं सोलह संस्कार तथा मिथिला चित्रकला एवं मिथिला चित्रकला के कलाकार तथा सामयिकी घटनाएं आदि से संबंधित सवाल रहेंगे। द्वितीय पाली कुल 60 अंकों का होगा, जिसमें 20 अंक का निबंध तथा 40 अंक मिथिला चित्रकला प्रायोगिक पेपर विषय-वस्तु पर पेंटिंग बनाना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा में पेंटिंग संबंधी आवश्यक सामग्री छात्र-छात्राएं स्वयं अपने साथ लेकर आएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




