यांत्रिक अभियंत्रण के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन मॉक इंटरव्यू

Mar 01, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

झंझारपुर के मधुबनी सरकारी पॉलिटेक्निक में यांत्रिक अभियंत्रण के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन मॉक इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट और सरकारी नौकरी के साक्षात्कार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें व्यक्तित्व विकास, नौकरी की आवश्यकताओं और तकनीकी ज्ञान पर ध्यान दिया गया।

यांत्रिक अभियंत्रण के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन मॉक इंटरव्यू

झंझारपुर। अड़रिया संग्राम स्थित मधुबनी सरकारी पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल में यांत्रिक अभियंत्रण के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन मॉक इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के साथ-साथ सरकारी नौकरी के साक्षात्कार के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम दो चरणों में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण एचआर राउंड था, जिसे टीपीओ हेड प्रो. कुमारी शंभवी ने संचालित किया। इस दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नौकरी की आवश्यकताओं की समझ तथा वर्बल एवं नॉन-वर्बल कम्युनिकेशन कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया। अंग्रेजी विभाग की डॉ. अंजलि कुमारी झा ने प्रभावी परिचय प्रस्तुत करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर बताए।

द्वितीय चरण टेक्निकल राउंड था, जिसका संचालन यांत्रिक विभागाध्यक्ष प्रो. सौरव कुमार के नेतृत्व में प्रो. दीक्षा रितेश, प्रो. शीतल रंजन साह, प्रो. संजना रंजन साह एवं प्रो. प्रिंस कुमार सिंह ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और विषयगत समझ का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो. शंभू कांत झा, विभागाध्यक्ष (ईसी) प्रो. तसगीर एहसान तथा सहायक टीपीओ प्रो. आशीष कुमार झा की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।