विद्युत चोरी के विरुद्ध केस दर्ज

Feb 07, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

बिस्फी में दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में बड़े पैमाने पर विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला सामने आया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की जांच में बिजली चोरी की पुष्टि हुई। बकाया राशि के कारण विद्युत कनेक्शन काटा गया था, फिर भी अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। कुल नुकसान 69,201 रुपये हुआ है।

विद्युत चोरी के विरुद्ध केस दर्ज

बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में बड़े पैमाने पर विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला सामने आया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से की गई जांच में बिजली चोरी की पुष्टि होने के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को विद्युत कंपनी के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में तकनीशियन एवं मानव बल के सदस्य शामिल थे। छापामारी के क्रम में टीम जब बिस्फी थाना क्षेत्र के मोतानाजे गांव स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर पहुंची, तो पाया गया कि वहां मीटर को बाइपास कर सीधे एलटी लाइन से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त परिसर में पूर्व से विद्युत कनेक्शन तो मौजूद है, लेकिन उपभोक्ता संख्या 111409781529 का विद्युत संबंध दिसंबर 2025 में 34,672 रुपये की बकाया राशि के कारण काट दिया गया था। इसके बावजूद बिना बकाया राशि जमा किए और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध तरीके से बिजली चोरी की जा रही थी। छापेमारी के समय परिसर में कुल विद्युत भार 1.71 किलोवाट पाया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस बिजली चोरी के कारण विभाग को कुल 69,201 रुपये की क्षति हुई है, जिसमें बकाया राशि 34,672 रुपये एवं जुर्माना राशि 34,529 रुपये शामिल है। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बिस्फी द्वारा थाना प्रभारी को दिये आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।