Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMasked Robbers Loot LJP Leader s Office in Madhubani

लोजपा नेता के ऑफिस में लूटपाट , एफआईआर

राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी-पलिवार रोड पर लोजपा नेता गणेश महारान के कार्यालय में नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने तिजोरी तोड़कर एक लाख रुपये, आभूषण और मोबाइल लूट लिए। घटना के समय नेता इंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीMon, 15 Sep 2025 01:04 AM
share Share
Follow Us on
लोजपा नेता के ऑफिस में लूटपाट , एफआईआर

मधुबनी/राजनगर । राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी-पलिवार रोड स्थित लोजपा नेता गणेश महारान के कार्यालय में शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। कार्यालय में मौजूद लोगों को बंधक बना नगद व आभूषण लूट कर भाग निकला। कर्मियों का मोबाइल छीन लिया। घटना को लेकर बिरजू पासवान के बयान पर राजनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार रात करीब 10 बजे छह बाइक से एक दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधी हथियार से लैस होकर कार्यालय में घुस गया। बिरजू सहित वहां मौजूद तीन लोगों को दूसरे कमरे में बंधक बनाया। ऑफिस का तिजोरी तोड़कर एक लाख रुपये नकद, आभूषण ,चेक बुक, पांच मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां हेल्पर समस्तीपुर जिला के रोसरा थाना के मोहनपुर गांव के बिरजू पासवान ने एसआई मेघा कुमारी को घटना को लेकर बयान दर्ज कराया। लोजपा नेता गणेश महारान ने बताया कि अपराधियों के द्वारा तिजोरी तोड़कर एक लाख नगद, सोने का चैन, दो अंगूठी और मेरे स्टाफ का पांच मोबाइल लेकर चला गया। घटना के समय वह इंद्र पूजा मेला गए थे। हालांकि पुलिस ने लोकेशन को ट्रेस कर एक मोबाइल पास के पोखर भिंडा से बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। राजनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चंद्र किशोर टुड्डू ने बताया कि आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अपराधियों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।