ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीआदेश के बाद भी नहीं बंट रहा मास्क

आदेश के बाद भी नहीं बंट रहा मास्क

डीएम के आदेश के बाद भी पंचायत के लोगों में सरकारी मास्क का वितरण किया जा रहा है। यह आदेश 22 अप्रैल को ही जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। आदेश के...

आदेश के बाद भी नहीं बंट रहा मास्क
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 08 May 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

झंझारपुर , निज प्रतिनिधि

डीएम के आदेश के बाद भी पंचायत के लोगों में सरकारी मास्क का वितरण किया जा रहा है। यह आदेश 22 अप्रैल को ही जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। आदेश के लगभग 15 दिन बीत गए है। बीडीओ कृष्ण कुमार ने 6 मई को सभी पंचायत सचिव से इस बाबत स्पष्टीकरण की मांग की है।

बीडीओ ने इसे स्वेक्षाचारिता, लापरवाही और कर्तव्यहीनता का द्योतक माना है। स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए मास्क उठाकर कर वितरण करना सुनिश्चित करने का निर्देश है। पत्र में स्पष्टीकरण का जवाब कितने दिनों में या कितने घंटो में दिया जाना है, इसका उल्लेख नही है। हालांकि बीडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि परसा पंचायत में मास्क का वितरण किया जा रहा है। मगर पंचायत के लोगों से इसकी पुष्टि नही है। मुखिया और सेवक का मोबाइल स्विच ऑफ है। नरुआर मुखिया प्रतिनिधि राघव चौधरी ने कहा कि शासन प्रशासन एक चिन्हित जगह से मास्क लेने को कह रहा है। जहां बिना जीएसटी के 15 प्रति मास्क दिए जाने की बात हो रही है। जबकि उससे सस्ती मास्क बाजार में उपलब्ध होगा और जीएसटी बिल के साथ उपलब्ध होगा। राशि निकासी नहीं होने के कारण मास्क का वितरण प्रभावित हो रहा है।

बीडीओ ने कहा कि मास्क के उठाव और वितरण के लिए राशि की रुकावट नहीं है। जीविका से मास्क का उठाव किया जाना है और भुगतान उन्हें उनके खाते में बाद में किया जाएगा। सफाई और दावे जो भी हो मगर पंचायत के लोगों को मास्क नहीं मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें