खाउ रसगुल्ला, जलेबी किया खाई छी .....
झंझारपुर में मार्तण्ड महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और मैथिली गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गायक रामबाबू, पूनम मिश्रा और शिल्पा श्रीवास्तव ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोहा। स्कूली छात्रों ने ग्रुप डांस किया और कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ।

झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। खाउ रसगुल्ला जलेबी किया खाई छी.....जैसे मैथिली गीतों से मार्तण्ड महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शमा बाँधा। रामसेवक ठाकुर के मैथिली में भक्ति गीत जय माँ भारती .... से शुरुआत हुई। फिर गायक रामबाबू ने लगातार कई भक्ति और मैथिली गीत गाए। जब पूनम मिश्रा आई और रामसेवक ठाकुर से हास्य रस की जुगलबंदी बनी तो लोग लोट पोट होने लगे।जैसे जैसे समय बढ़ता गया महफ़िल और रंगीन होती गई।कलाकारों ने मिथिला के जट जतिन भाव नृत्य किया।फिर देवी वंदना पर नृत्य ने मन मोहा।कई गानों पर श्रोता झूम झूम डांस करने लगे।बाद मे वॉलीवुड गायिका शिल्पा श्रीवास्तव अपने गायकी के साथ नृत्य का समावेश कर अद्भुत छटा बिखेरी।
उनके फिल्मी गीत के साथ का प्रदर्शन लगातार 1 घंटे तक मार्तण्ड महोत्सव में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। वहीं बॉलीवुड में और कई टीवी शो में अपने स्वर का जलवा बिखेर चुके किशोर भानुशाली ने गंभीर आवाज में गीत को गया। साथ ही अपने चुटकुला से लोगों को गुदगुदाया। शुरुआती दौर में स्कूली के दो दर्जन से अधिक छात्रों ने एक साथ ग्रुप डांस कर लोगों को अचंभित कर दिया। सभी लोग खड़े होकर स्कूली छात्र-छात्राओं के अलग-अलग तरीके से की गई स्क्रॉल और रॉक एन रॉल डांस को देख रहे थे। समापन के अवसर पर एसडीम कुमार गौरव, डीएसपी सुबोध कुमार सिंहा, पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, अनूप कश्यप, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद रेजाउद्दीन, मंदिर समिति के अध्यक्ष रंजीत सदस्य, सचिव विभूति नारायण सिंह सहित अन्य लोगों ने महोत्सव में प्रदर्शन करने पहुंचे कलाकार गायक मैथिली गायक राम बाबू, पूनम मिश्रा, लोक कला रंग मधुबनी के मैथिली लोक नृत्य, मुंबई बॉलीवुड गायिका शिल्पा श्रीवास्तव, मुंबई के अभिनेता, गायक, हास्य कलाकार किशोर भानुशाली (जूनियर देवानन्द) को भास्कर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कलाकारों के साथ उद्बोधक भूमिका निभाने वाले राम सेवक ठाकुर और तान्या सिन्हा भी पुरस्कृत किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


