ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर पंचायत के गौसनगर में शनिवार को दहेज के लिए 24 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान गौसनगर के ललित कामत की 24 वर्षीय पत्नी वीणा देवी के रूप में...



दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 06 Sep 2020 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर पंचायत के गौसनगर में शनिवार को दहेज के लिए 24 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान गौसनगर के ललित कामत की 24 वर्षीय पत्नी वीणा देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने लगी। नामजद आरोपितों में तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के पिता अरेर थाना ढंगा गांव निवासी राजा राम कामत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पति ललित कामत, ससुर रामा कामत, सास जानकी देवी, गोतनी दिया देवी, रेणु देवी, दिनेश कामत,मनीष कामत सहित आठ को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिले में हाल के दिनों में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सामने आ रहा है। पारिवारिक विवाद की वजह आर्थिक तंगी भी माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपहरण कांड का आरोपित भेजा गया जेल:

अंधराठाढ़ी। पुलिस ने शनिवार को एक युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार को दो पहर के बाद इसको गिरफ्तार किया था। रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि न्यायिक हिरासत भेजा गया दीपक कुमार गौड़ अंधरा गांव का है। उसके खिलाफ शादी के नियत से एक नावालिग लड़की को अपहृत कर भगा ले जाने का आरोप है। यह कांड वर्ष 2019 में 19 अक्टूबर को रुद्रपुर थाना में दर्ज हुआ था।

आरोपी युवक गिरफ्तार:

अंधराठाढ़ी। पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया महरैल गांव का छेदी मल्लिक शराब पीकर हंगामा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर उसको गिरफ्तार कर लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें