बच्चे का झगड़ा छुड़ाने गए एक व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी, एफआईआर
मधेपुर के वार्ड 9 में एक व्यक्ति, बैजनाथ पासी, ने बच्चों के झगड़े को सुलझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर लोहे की रड और लाठी से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। बैजनाथ ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें तीन ज्ञात और कुछ अज्ञात आरोपियों का नाम लिया गया है।

रविंद्र नाथ झा मधेपुर।बच्चे-बच्चे का झगड़ा छुड़ाने गए एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना मधेपुर थाने के मधेपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 9 में मंगलवार शाम छह बजे घटित हुई बतायी गई है। जख्मी मधेपुर पश्चिमी वार्ड नौ निवासी बैजनाथ पासी का इलाज मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में किया गया है। इस संबंध में घायल मधेपुर पश्चिमी वार्ड नौ निवासी बैजनाथ पासी ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई हैं। जिसमें पड़ोस मधेपुर पश्चिमी के ही तीन ज्ञात व अन्य अज्ञात को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि मोहल्ला में बच्चे आपस में क्रिकेट खेल रहे थे।
जिसमें उनलोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। वो झगड़ा छुड़ाने लगे। जिसपर आरोपियों ने लोहे के रड व लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जाति-सूचक शब्द का आरोप लगाकर गाली भी दिया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


