स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन से गांजा की हो रही तस्करी

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

दिल्ली पुलिस ने जयनगर में गांजा की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। दो गांजा धंधेबाजों को पकड़ा गया है, जिनमें से एक मधुबनी का निवासी है। पकड़े गए धंधेबाजों ने नेपाल के बड़े गांजा तस्करों के नाम का खुलासा किया है। गांजा स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन के माध्यम से तस्करी की जा रही थी।

स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन से गांजा की हो रही तस्करी

राज कुमार गुप्ता जयनगर,एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन से गांजा की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सोमवार को जयनगर पहुंच कर धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी किया। रेल पुलिस के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक मकान से दो गांजा धंधेबाज को भारीमात्रा में गांजा के साथ पकड़ा। जो मधुबनी के सरसोपाही गांव का था। उसकी निशानदेही पर बाबूबरही निवासी शिवशंकर सिन्हा को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शिवशंकर गांजा धंधेबाजों का मास्टरमाइंड है। उसकी निशानदेही पर नेपाल के बड़े गांजा धंधेबाज के नाम का खुलासा हुआ। जिसकी जानकारी लेने दिल्ली पुलिस जयनगर पहुंची थी।

खुलासे में बताया गया कि धंधेबाज सीमावर्ती नेपाल से गांजा के धंधेबाज से गांजा खरीदकर स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन समेत अन्य महानगर को जाने वाली ट्रेन से तस्करी करता है। दिल्ली पुलिस के अनुसार गांजा के धंधेबाजी का तार मधुबनी जिले के सरसोपाही समेत इंडोनेपाल सीमा के बाबूबरही,जयनगर तथा नेपाल से जुड़ा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।