
एक हजार लीटर चुलाई शराब नष्ट की गयी
अंधराठाढ़ी में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तीन गांवों में फ्लैग मार्च के दौरान राजनपुरा में लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की गई। टीम ने शराब निर्माण के...
अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसएसबी कंपनी के साथ तीन गांवों मैलाम, गंगाद्वार व सिजौंल में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं,राजनपुरा गांव में छापेमारी के दौरान करीब 80 प्लास्टिक डिब्बों में भरी लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित चुलाई शराब को मौके पर नष्ट कर दिया गया।.टीम ने शराब निर्माण में उपयोग होने वाले चूल्हा, ड्रम, पाइप आदि उपकरणों को भी ध्वस्त किया। इसी दौरान विभिन्न वारंटियों एवं कांड से जुड़े कुल 6 अभियुक्तों के घरों पर छापेमारी की गई, जिसमें एक अभियुक्त को रिकॉल पर मुक्त किया गया।थानाध्यक्ष

जितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शराव माफिया और अवैध शराब निर्माण में लिप्त लोगों के खिलाफ अंधराठाढ़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। किसी भी हाल में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती और फ्लैग मार्च जारी रहेगा।” उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी पुलिस ने 36 बोतल नेपाली विदेशी बियर (लगभग 18 लीटर) जप्त की थी, जिस संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में नशे की बुराई को समाप्त किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




