ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी43 वर्षों से राजनगर के राघोपुर बलाट में होती मां की आराधना

43 वर्षों से राजनगर के राघोपुर बलाट में होती मां की आराधना

राजनगर प्रखंड के राघोपुर बलाट में 43 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा आराधना की जाती है। इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा अर्चना की जा रही...

43 वर्षों से राजनगर के राघोपुर बलाट में होती मां की आराधना
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSat, 05 Oct 2019 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

राजनगर प्रखंड के राघोपुर बलाट में 43 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा आराधना की जाती है। इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा अर्चना की जा रही है। माता राघवेश्वरी की भव्य प्रतिमा भक्तों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना है। शनिवार को पट खुलते ही दूर-दराज से लोग मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं। पंडित हरिशंकर झा, शशिदेव झा पारंपरिक विधि से पूजा में लगे हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष मोद नारायण झा, सचिव दीपक कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष बालगोबिन्द झा, सदस्य मनीष झा, सुदिष्ट झा, राजेश किशोर व अन्य स्वयंसेवक पंडाल एवं आसपास की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में लगे हैं। वहीं रामपट्टी ूमें पूजा समिति के अध्यक्ष महंथ हरेकृष्ण दास, सचिव अशोक यादव उफ हरी यादव, उपाध्यक्ष दीना नाथ झा, मुखिया अरुण कुमार चौधरी, विश्वनाथ यादव, बौआनंद यादव, योगेन्द्र यादव, महेन्द्र मंडल आदि मां की भक्ति भाव एवं पूजा पंडाल की सुरक्षा में जुटे हैं। मां के दरबार में मनोकामना पूरी करने के लिए खोंइछा भरी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें