Madhubani News: मंजू बनी प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष
Madhubani News: बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार, मधुबनी जिला महिला कांग्रेस ने संगठन का विस्तार किया है। मंजू कुमारी यादव को प्रखंड महिला कांग्रेस का अध्यक्षा मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष आभा पाण्डेय ने इसकी औपचारिक घोषणा की। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली है और उनमें मंजू के नेतृत्व में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई गई है।

Madhubani News: लदनियां। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार मधुबनी जिला महिला कांग्रेस समिति ने संगठन का विस्तार किया है। पार्टी ने युवा नेता व समाजसेवी सरोज कुमार यादव की पत्नी महथा की सरपंच मंजू कुमारी यादव को प्रखंड महिला कांग्रेस का अध्यक्षा मनोनीत किया है। इस संबंध में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा पाण्डेय ने आधिकारिक पत्र जारी कर मनोनयन की घोषणा की है। जारी पत्र में जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का गठन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि मंजू कुमारी अपने संघर्ष व क्रियाशीलता के बल पर प्रखंड क्षेत्र में महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
मंजू कुमारी यादव के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नवल किशोर झा, विरेंद्र कुमार झा, सरोज यादव, हरिनारायण यादव, मनोज कुमार मिश्रा, अनिल कुमार अनिल, प्रो. कृष्ण कुमार झा व ध्यानी यादव सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।


