मधुबनी में होगा दो दिवसीय राज्य युवा उत्सव, प्रशासनिक तैयारी पूरी

Dec 21, 2025 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी में 23 और 24 दिसंबर को राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन के सहयोग से होगा। उद्घाटन समारोह वाट्सन उच्च विद्यालय में होगा, जिसमें समूह लोक नृत्य, गायन, कहानी लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। हेल्पलाइन नंबर 9931747796 जारी किया गया है।

मधुबनी में होगा दो दिवसीय राज्य युवा उत्सव, प्रशासनिक तैयारी पूरी

मधुबनी, नगर संवाददाता। मधुबनी में इसबार दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय युवा उत्सव 23 एवं 24 दिसम्बर तक मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी, नगर भवन, मधुबनी एवं मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में आयोजित किये जाने को लेकर डीएमआनंद शर्मा के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया है। साथ ही सभी प्रतिभागियों के आवासन स्थल खेल भवन, मधुबनी, शिक्षा भवन, मधुबनी, वाटसन मध्य विद्यालय, शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय, मधुबनी एवं वाटसन उच्च विद्यालय, मधुबनी साथ ही रिजर्व आवासन के तौर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगासागर, भौआरा, मधुबनी एवं संस्कृत उच्च विद्यालय, जलधारी चौक, मधुबनी में रखे जाने का निदेश दिया गया है।

23 दिसंबर को सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक प्रभात फेरी वाटसन उच्च विद्यालय के मैदान से स्टेशन होते हुए महिला कॉलेज रोड से बाटा चौक एवं पुन: वापस वाटसन उच्च विद्यालय में वापस आयेगी। पुन: वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी में 11:00 बजे से 12:30 बजे तक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जायेगा। 02:00 बजे अप. से 07:00 बजे शाम तक समूह लोक नृत्य तथा समूह लोक गायन का एवं मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में 03:00 बजे से 07:00 बजे तक कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला एवं वक्तृता का आयोजन किया जायेगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव को लेकर डीएम आनंद शर्मा ने जिला नियत्रंण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया है। नामित पदाधिकारी को अपने स्तर से 22 दिसंबर तक के लिए हेल्पलाईन नम्बर अधिष्ठापित करते हुए दक्ष कर्मियों को तीनों पाली में प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया है। दूसरे दिन समूह लोक नृत्य व अन्य विधाओं में होगी प्रतियोगिता: उत्सव के दूसरे दिन 24 दिसंबर को 10:00 बजे से 01:00 बजे तक समूह लोक नृत्य, वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी में तथा समूह लोक गायन का आयोजन नगर भवन, मधुबनी में किया जायेगा। 2:30 बजे अप. से 04:30 तक समूह लोक नृत्य वाट्सन उच्च विद्यालय में तथा समूह लोक गायन नगर भवन मधुबनी में आयोजित किया जायेगा। पुन: 05:00 बजे से 07:00 बजे अप. में समापन समारोह वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी में होगा। हेल्पलाइन नंबर किया गया है जारी: जिला नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाईन नं.-9931747796 (निबंधन कॉउंटर के बगल में अवस्थित कमरे में संचालित) करने के लिए संदर्भित अवधि के लिए जारी करते हुए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त कर्मियों को निदेश दिया गया है कि वे निर्धारित तालिका के अनुसार प्राप्त शिकायत एवं सुझाव को दर्ज करते हुए इसकी सूचना संबंधित जिला के लिए नामित नोडल पदाधिकारी को देते हुए उसका समाधान करना सुनिश्चित करेंगे तथा इसे समेकित कर प्रत्येक तीन घंटे पर इससे संबंधित प्रतिवेदन नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;