नाले का गंदा पानी घरों में घुसा,लोगों का जीना हुआ दूभर
मधुबनी नगर निगम के महाराजगंज इलाके में जलनिकासी की खराब व्यवस्था के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। नाले का गंदा पानी घरों में घुस रहा है जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। बारिश में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है, और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।

मधुबनी,निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के महाराजगंज इलाके में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों के अंदर तक घुस रहा है। इससे लोगों जीना दूभर कर दिया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दयह है कि घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे किसी तरह गेट के पास पत्थर लगाकर अस्थाई रास्ता बनाकर घर से सड़क तक आना-जाना कर रहे हैं। खासकर इलाके में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गंदे पानी के कारण बदबू और संक्रमण का खतरा भी लगातार बना हुआ है। लोगों का कहना है हल्की बारिश होने पर लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


