Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Power Department Achievements in 2025 New Substations and Free Electricity
जिले के 8 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिला 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ

जिले के 8 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिला 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ

संक्षेप:

मधुबनी में 2025 में बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की। जिले में 10 नए पावर सब स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ। 8 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिली। 33 केवी डबल सर्किट लाइन से मधुबनी शहर को जोड़ा गया, जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव हुई। नए साल में निर्माण पूरा होने की संभावना है।

Dec 23, 2025 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी। जिले में बिजली विभाग के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों भरा रहा। कई महत्वपूर्ण योजनाएं विभाग की ओर से चालू की गई। लंबे इंतजार के बाद जिले में 10 नये पावर सब स्टेशन के लिए भूमि इस साल मिल गई। इनमें रहिका में तीन, राजनगर में एक, बिस्फी में एक, बासोपट्टी में एक, लखनौर में दो, खुटौना में एक एवं जयनगर में एक शामिल है। सभी नये पावर सब स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मधुबनी मेडिकल कालेज, बिरसायर एवं लहेरियागंज के समीप नये पावर सब स्टेशन निर्माण से मधुबनी शहर एवं उसके आसपास की एरिया को बिजली आपूर्ति में सुविधा होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जो नये साल में पूरा होने की संभवना है। जिले के करीब 8 लाख 37हजार 894 उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिला। इसमें सर्वाधिक मधुबनी विद्युत डिविजन में तीन लाख 16 हजार 549, झंझारपुर डिविजन में दो लाख 99 हजार 155 एवं जयनगर डिविजन में दो लाख 22 हजार 190 उपभोक्ता शामिल है। बिहार विधान सभा चुनाव में निर्बाध बिजली आपूर्ति से सभी बूथों लाइव वेबकास्टिंग की गई। बिजली उपभोक्ताओं की समस्या निदान को प्रखंड स्तर पर शिविर लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। 33 केवी डबल सर्किट लाइन से जुड़ा मधुबनी: वर्ष 2025 में बिजली विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही की मधुबनी शहर को पंडौल ग्रिड से 33 केवी डबल सर्किट लाइन से जोड़ा गया। इससे रामनगर ग्रिड से 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने पर भी शहर को निर्बाध बिजली अपूर्ति मिलने लगी। राजनगर एवं करहिया पावर सब स्टेशन को भी 33 केवी डबल सर्किट लाइन से जोड़ा गया। शहर में एक दर्जन से अधिक नये अतिरिक्त ट्रांसफार्मर विभिन्न मोहल्लों में लगाया गया। गर्मी में बार बार फ्यूज उड़ने से परेशान रहे उपभोक्ता: वर्ष 2025 के भीषण गर्मी में जून से अगस्त तक शहरी उपभोक्ता बार बार फ्यूज उड़ने से परेशानी हुई। खास कर रात में गर्मी के मौसम में बिजली कटने पर उपभोक्ताओं को रतजगा करनी पड़ी। गर्मी के मौसम में मेंटीनेंस एवं पोल तार शिफ्टिंग के कारण भी कई मोहल्लों की बिजली बाधित होती रही। जिससे परेशानी बढ़ी। स्मार्ट मीटर ने भी कुछ उपभोक्ताओं को खूब रूलाया। इस साल भी शहर को दूसरा जेई नहीं मिला। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। नये साल में चालू होगा नया पावर सब स्टेशन: विद्युत कार्यपालक अभियंता आपूर्ति मधुबनी मो. अरमान ने बताया कि नये साल में जिले में 10 नए पावर सब स्टेशन निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। नये साल में सभी पावर सब स्टेशनों को डबल सर्किट 33 केवी लाइन से भी जोड़ने की योजना है। ताकि एक रूट से बिजली बाधित होने पर तुरंत दूसरे रूट से बिजली आपूर्ति की जा सके।