होली पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

Mar 01, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधेपुर में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ कुमार गौरव और एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि होली में हुड़दंग मचाना और शांति व्यवस्था भंग करना उचित नहीं है। अधिकारियों ने डीजे बजाने पर प्रतिबंध और पर्व में शांति बनाए रखने की अपील की।

होली पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

मधेपुर, निज संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर मधेपुर थाना पर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव तथा एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। एसडीओ कुमार गौरव तथा एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि होली में हुड़दंग मचाना व शांति व्यवस्था भंग करना इस पर्व की मूल संदेश के विपरीत है। होली पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। एसडीओ एवं एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों से शांति व सद्भाव के माहौल में होली पर्व मनाने का आग्रह किया।

सीओ नितीश कुमार तथा मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि किसी भी पर्व का मूल संदेश ही शांति व अमन-चैन से उसे मनाना होता है। कहा कि जो व्यक्ति रंग नहीं लेना चाहे उन्हें जबरन रंग नहीं दें। साथ ही होलिका दहन के दौरान सतर्कता व सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में सीओ नितीश कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार, एसआई लक्ष्मण साह, एसआई राखी कुमारी, पीएसआई प्रिंस कुमार, एएसआई विनय कुमार सिंह, मुखिया मुमताज अंसारी, दिवाकर झा, डॉ देवानंद झा, सुभाष झा, सुबोध झा, रमण झा, सत्यनारायण अग्रवाल, अब्दुल दैयान हासीम, शिवकांत मिश्र, मनोज महतो, भूषण यादव, महेश झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।