
चालक सिपाही भर्ती परीक्षा आज, जिले में तैयारी हुई
मधुबनी में पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 10 को 17 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें सभी अभ्यर्थियों को सुबह 09:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। प्रशासन ने भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी।
मधुबनी। जिले में बुधवार आयोजित होने वाली केंद्रीय चयन पर्षद की लिखित चालक सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर परीक्षा के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा 10 को 17 केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित है। सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है कि वे सुबह 09:30 बजे तक संबंधित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश केवल 10:30 बजे पूर्वाह्न तक ही अनुमन्य होगा, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
भ्रामक सूचना पर होगी सख्त कार्रवाई: सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित दुकानों और कोचिंग संस्थानों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। डीएम और एसपी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से केंद्र पर पहुंचें, नियमों का पालन करें और किसी भी अफवाह से बचें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




