Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Municipal Land Encroachment Issues Intensify 19 Notices Issued
तिलक चौक से कब्रिस्तान रोड में अतिक्रमण को लेकर विवाद तेज

तिलक चौक से कब्रिस्तान रोड में अतिक्रमण को लेकर विवाद तेज

संक्षेप: मधुबनी में नगर निगम की जमीनों पर अतिक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। निगम ने 19 लोगों को नोटिस जारी किया है, जिससे नाराज लोगों ने डीएम को आवेदन दिया है। उनका कहना है कि वे दशकों से कब्रिस्तान की भूमि...

Mon, 15 Sep 2025 06:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी,निज संवाददाता। शहर में नगर निगम की जमीनों पर अतिक्रमण का मामला लगातार गहराता जा रहा है। तिलक चौक से कब्रिस्तान होते हुए महंथीलाल चौक जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण को लेकर निगम द्वारा 19 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने डीएम को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आवेदन में लोगों ने कहा है कि वे कब्रिस्तान की भूमि पर दशकों से दुकान चला रहे हैं और यही उनका आजीविका का साधन है। जबकि असली अतिक्रमण कब्रिस्तान के सामने केसरे हिन्द व नगर निगम की भूमि का है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसकी मापी नहीं की जा रही है। सरकारी तालाब व नाला को अतिक्रमित कर लिया गया है। इसके बाद भी निगम प्रशासन चुप्पी साध रखा है। जबकि इस संबंध में डिप्टी महापौर अमानुल्लाह खान ने नगर आयुक्त को यहां पर सभी सरकारी भिूम की मापी कर कार्रवाई का ज्ञापन दिया है। इधर सड़क पर अतिक्रमण को लेकर विरेन्द्र निधि ने उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। 33 बीघा भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा रिकॉर्ड के मुताबिक नगर निगम के पास कुल 33 बीधा 18 कट्ठा 14 घुर 33 धुर जमीन है, जिसमें से लगभग 10 बीधा भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है। साल 2012 में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी ने निगम की सभी जमीनों की सूची डीएम को सौंपी थी। इसमें भौआड़ा हाट, सप्ता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड, स्टेशन चौक स्थि दो बीधा सात कट्ठा छह धुर और टाउन क्लब मैदान स्थित और अन्य भूमि शामिल है। सूची सौंपे जाने के बाद भी निगम अब तक जमीन खाली कराने में नाकाम रहा है। कई जगह निगम की भूमि पर आवास और भवन खड़े हो गए हैं। यहां तक कि कुछ भूखंडों की फर्जी बिक्री होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान चलाया जाता रहा है। सड़क व नाला को लेकर टीम के द्वारा मापी किया जा रहा है। अन्य अतिक्रमण को खाली करने के लिए भी पहल की जा रही है।