कैटोला चौक से थाना मोड़ तक अवैध होर्डिंग हटाने के लिए चला बुलडोजर
मधुबनी नगर निगम ने अवैध होर्डिंग और पार्किंग के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस दौरान कई अवैध होर्डिंग्स को जेसीबी से हटाया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान 16 तारीख तक चलेगा।

मधुबनी। नगर निगम ने शहर में अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को कैटोला चौक से शुरू हुई कार्रवाई निधि चौक, कोतवाली चौक होते हुए थाना मोड़ तक चली। इस दौरान बिना अनुमति लगाए गए कई बड़े-बड़े होर्डिंग जेसीबी से तोड़कर हटा दिया गया। लगभग 57 अवैध बड़े होर्डिंग को हटाया गया। कई छोटे होर्डिंग को भी तोड़कर हटाया गया। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध विज्ञापन से नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है और शहर की सूरत बिगड़ रही है।
साथ ही अवैध पार्किंग से रोजाना जाम की स्थिति बन रहती है। अभियान में लगाये गये सभी अधिकारी व कर्मी इस अभियान में नगर निगम के सभी अधिकारियों को लगाया गया है। तीन दिवसीय इस अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी उप नगर आयुक्त जफर इकबाल को बनाया गया है। इनके साथ नगर प्रबंधक विनय प्रकाश, रीतू कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, टाउन प्लानर मो. अदनान अहमद और निष्ठा को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो इसदौरान मौजूद रहे। वहीं कर संग्रहकर्ताओं में मो. अहमद अंसारी, मो. नुरूद्दीन अंसारी, राम केवल पासवान, मो. जमीर, मो. नसीम, बुद्धिनाथ राम और बिनोद राम को मोर्चे पर लगाया गया है। सफाई कर्मियों में सत्तो राम, संतोष राम, विंदेश्वर राम, महेन्द्र राम, बबलू राम दो, मो. शमीम हैदर, गोपाल राम, सिया राम, पवन राम, मोहम्मद, अब्दुल रहमान, मुकेश राम और विनोद राम ने मिलकर अवैध छोटे-बड़े होर्डिंग को हटाया। कुछ अवैध होर्डिंग वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। कार्रवाई से पूरे दिन मची रही खलबली अवैध होर्डिंग व पार्किंग के खिलाफ नगर निगम की सख्ती के बाद से पूरे शहर में खलबली मची रही। सड़क व नाला से अपने रखे सामानों को हटाने में भी लोग जुट गये। इसदौरान, ट्रैक्टर, टीपर, जेसीबी और कटर मशीन की मदद से होर्डिंग उखाड़े गए। कई स्थानों पर वर्षों से लगे बोर्ड हटाए गए, जिन्हें लेकर शिकायतें मिल रही थीं। क्या कहते हैं अधिकारी नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि पूरे शहर में यह अभियान 16 तक चलेगा। इसके बाद भी अगर कोई बिना अनुमति होर्डिंग लगाएगा या सड़क पर अवैध पार्किंग करेगा तो सीधे जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



