Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Municipal Commissioner Inspects Cleanliness Implements Action Against Waste Disposal
शहर में मुख्य चौक चौराहों पर कचरा रखने पर लगेगी रोक

शहर में मुख्य चौक चौराहों पर कचरा रखने पर लगेगी रोक

संक्षेप:

मधुबनी के नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के मुख्य चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति को सुधारने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और अवैध निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया।

Nov 20, 2025 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी। शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने मुख्य चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के किसी भी मुख्य चौक पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए और अस्थायी कचरा डंपिंग साइट किसी भी हालत में न बनने दी जाए। उन्होंने आदेश दिया कि जहां भी खाली स्थान उपलब्ध हैं, वहां डस्टबिन लगाए जाएं ताकि कचरा सड़क पर न गिरे और लोग निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें। नगर आयुक्त ने विशेष रूप से गिलेशन बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, तिलक चौक, स्टेशन चौक और शंकर चौक का निरीक्षण करते हुए सड़क किनारे रखे गए डस्टबिन तथा बिखरे कचरे की स्थिति पर अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हर प्वाइंट का निरीक्षण कर समाधान का आदेश निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शहर के कई हिस्सों में बनी सड़कों, खुले नालों और नाले की सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर प्रबंधक विनय प्रकाश, रीतू कुमारी, टाउन प्लानर अदनान अहमद, स्वच्छता प्रभारी अमिताभ गंुजन, कनीय अभियंता जयप्रकाश को स्वच्छता अभियान और विकास कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मौके पर मनीष कुमार सिंह और मेयर प्रतिनिधि प्रशांत कुमार से विमर्श किया। आयुक्त ने साफ कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई या निरीक्षण रिपोर्ट समय पर नहीं दी गई, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुबह से ही लगातार फील्ड में रहकर कार्य निष्पादन की निगरानी करने का आदेश दिया, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित हो सके। सार्वजनिक सुविधाओं को करें बेहतर इस दौरान नगर आयुक्त ने गिलेशन मंडी में स्थित सार्वजनिक शौचालय की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाएं बेहतर करने के लिए शौचालयों की स्थिति का सुधार आवश्यक है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई दुकानदारों से बातचीत की और मंडी में अतिक्रमण, अवैध निर्माण और व्यापारिक गतिविधियों की अव्यवस्था पर भी जानकारी ली। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि सड़क और नाले पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई मुद्दों पर लोगों से लिया फीडबैक इसदौरान इन्होंने सहकारिता विभाग के सामने फैले कचरा पर नाराजगी जताई। इसतरह के अन्य स्थानों पर भी कचरा दिखने पर शीघ्र ही इन सभी स्थानों पर कचरा पेटी इंस्टॉल करने का आदेश दिया। गिलेशन मंडी की 310 दुकानों के आवंटन और उसके बाद हुए हस्तांतरण के विवाद पर भी गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने दुकानदारों से पूछताछ करते हुए जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि कई दुकानों को मूल आवंटनधारी ने नगर निगम कर्मियों की मिलीभगत से अन्य लोगों को अवैध रूप से बेच दिया है। इस मामले को जिला लोक शिकायत में भी उठाया गया है, जिसके बाद से निगम प्रशासन में खलबली मची हुई है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि पूरे शहर का स्थलीय निरीक्षण कर सभी संबंधित को कार्रवाई का निर्देश दिया है। स्वच्छता, कल्याणकारी योजना और विकास योजनाओं को बेहतर रुप से निष्पादित करने का आदेश दिया गया है।