Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Municipal Commissioner Anil Chaudhary Transferred to Home Department
उमेश कुमार भारती बने निगम के तीसरे नगर आयुक्त
मधुबनी के नगर आयुक्त अनिल चौधरी का तबादला हो गया है। वे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अब गृह विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं। सिद्धेश्वर चौधरी द्वारा आदेश जारी किया गया। उनके स्थान पर उमेश कुमार...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 5 Oct 2025 11:22 PM

मधुबनी, निज संवाददाता। नगर आयुक्त अनिल चौधरी का तबादला हो गया है। ये 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें गृह विभाग के विशेष सचिव बनाया गया है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इनके स्थान पर बिहार कर्मचारी चयन आयोग के उप सचिव उमेश कुमार भारती को पदस्थापित किया गया है। इसतरह उमेश भारती यहां के तीसरे नगर आयुक्त बने हैं। दोनों ही अधिकारियों को पारगमन काल का उपभोग किये बिना अपने नव पदस्थापित वाले पद पर अविलंब योगदान व प्रभार ग्रहण का निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




