निधि चौक से स्टेशन तक सड़क निर्माण को ले मंत्री से मिले विधायक
मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र से मुलाकात की। उन्होंने निधि चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। विधायक ने मधुबनी रिंग रोड परियोजना और अन्य लंबित परियोजनाओं पर भी चर्चा की। मंत्री ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया।

मधुबनी। शून्यकाल समिति के सभापति व स्थानीय विधायक माधव आनंद ने बुधवार को सूबे के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र से मुलाकात कर शहर में निधि चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण सुदृढ़ीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। मधुबनी रिंग रोड परियोजना को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अन्य लंबित परियोजनाओं एवं जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि मंत्री ने लंबित परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


