दो महीने में सकरी और रैयाम चीनी मिल हो जाएगा शुरू : माधव आनंद

Feb 28, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

विधायक माधव आनंद ने विकास कार्यों को नई गति देने का दावा किया है। उन्होंने चीनी मिल की स्थापना, सड़क निर्माण, महिला हॉस्टल और मेडिकल कॉलेज खोलने की पहल की जानकारी दी। नगर निगम के साथ समन्वय से 1446 योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं। रोजगार सृजन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निजी निवेश की योजना है।

दो महीने में सकरी और रैयाम चीनी मिल हो जाएगा शुरू : माधव आनंद

मधुबनी,निज संवाददाता। विकास कार्यों को नई गति मिलने का दावा करते हुए विधायक माधव आनंद ने शनिवार को परिसद में अपने दो माहों के कार्यकाल की प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को समय से पहले पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। कहा,चीनी मिल स्थापना की दिशा में अहम प्रगति हुई है। सकरी व रैयाम चीनी मिल के लिए एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दो से ढाई वर्ष के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद है। लोहट चीनी मिल की स्थापना के लिए 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को लेकर डीएम और राज्य सरकार से लगातार वार्ता जारी है।

शहरी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने सिंघानिया चौक,स्टेडियम रोड,आरके कॉलेज से बुबना उद्यान तक सड़क निर्माण और मधुबनी एयरपोर्ट के विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा निधि चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण में वन विभाग की आपत्ति दूर कराने के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्री से विमर्श किया गया है। 210 करोड़ की लागत से रिंग रोड निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। पंडौल में 19 करोड़ की लागत से 200 बेड का महिला हॉस्टल बनाया जा रहा है। रोजगार सृजन के लिए निजी निवेश से लेदर, सीमेंट, टेक्सटाइल और बायोफ्यूल्स क्षेत्र में काम शुरू हुआ है, जिससे लगभग 5000 रोजगार सृजित होने की संभावना है। निगम के कार्यों की सराहना विधायक ने कहा नगर निगम के साथ समन्वय से शहरी क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। इन्होंने महापौर अरुण राय के विकास की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 51 करोड़ की 1446 योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं। सात करोड़ से 5000 स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। गर्मी में पेयजल संकट दूर करने के लिए पांच करोड़ की नल जल योजना की निविदा प्रक्रिया जारी है। रामपट्टी में 18 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है। चिल्ड्रेन पार्क और मिनी मिथिला हाट की तर्ज पर परियोजना पर भी कार्य जारी है। स्टार्म डे्रनेज परियोजना के शेष कार्यों के लिए भी काम किया जा रहा है। विधायक ने शराबबंदी पर अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि जनहित में इसकी समीक्षा जरूरी है। उन्होंने नगर निगम के साथ समन्वय से सभी कार्य समय पर पूरा करने का भरोसा जताया। मौके पर महापौर अरुण राय ने कहा कि विकास व जनकल्याणकारी कार्यों को पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मौके पर पप्पू सिंह, विश्वजीत सिंह मुन्ना, रालोसपा जिलाध्यक्ष और अन्य थे। मधुबनी में भी खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पहल शुरू विधायक माधव आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि मधुबनी मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में पहल की जा रही है। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और मंत्री से इसको लेकर वार्ता हुई है। पहल की जा रही है कि सरकार की ओर से जिला मुख्यालय में पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज खोला जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।