ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीगरीबों के हिमायती को परेशान कर रही भाजपा: मंडल

गरीबों के हिमायती को परेशान कर रही भाजपा: मंडल

पूर्व सांसद व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के हिमायती को परेशान करने की मंशा पाल रखा है। इसका ज्वलंत उदाहरण राजद सुप्रीमों व सामाजिक न्याय के मशीहा लालू प्रसाद...

गरीबों के हिमायती को परेशान कर रही भाजपा: मंडल
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 19 Jan 2018 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व सांसद व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के हिमायती को परेशान करने की मंशा पाल रखा है। इसका ज्वलंत उदाहरण राजद सुप्रीमों व सामाजिक न्याय के मशीहा लालू प्रसाद यादव है। एक तरफ मुकदमा चलाकर उन्हें जेल के अंदर रखा गया है, तो दूसरी तरफ उनके परिवार को कभी सीबीआई तो कभी ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है। वे लौकही में पार्टी कार्यालय उद्घाटन बाद सम्बोधित कर रहे थे। भाजपा व आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब परेशान है। यह सरकार केवल कुछ लोगों को लाभ दे रही है। अध्यक्षता चन्द्रनारायण यादव व संचालन कमलेश यादव ने किया। मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष रामबहादुर यादव, बिनोद गोईत, देवनारायण यादव,जयप्रकाश भारती, वीरबहादुर राय, शंकुतला देवी, चन्द्रजीत प्रसाद यादव, गुलाबकांत यादव, वीरेन्द्र यादव,रधुवंश कुमार मंडल, देवकुमार मंडल,सूर्यनारायण यादव,राजकुमार यादव,रमाकांत मंडल सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें