मंडल कारा की दिवारों पर लगेंगे कंटीले तार
मधुबनी में मंडल कारा की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कंटीले तार लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जेल के अधिकारियों के साथ सुरक्षा का ऑडिट किया और बंदियों की समस्याओं को सुना,...

मधुबनी,विधि संवाददाता। मंडल कारा की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने मंडल कारा के दीवारों पर कंटीले तार लगाने का निर्देश दिया है। पुख्ता सुरक्षा को लेकर डीएम ने मंडल कारा अधीक्षक जलज कुमार कई आवश्यक निर्देश दिए। वे पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं सदर एसडीओ अश्विनी कुमार सहित अन्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ मंडल कारा पहुंचे थे। डीएम ने एसपी के साथ मंडल कारा की सुरक्षा का ऑडिट किया। उन्होंने बंदी दरबार में कैदियों की समस्याओं से रूबरू हुए। बंदियों का अधिकांश शिकायत पुलिस से जुड़ा था। कई बंदियों ने बिना अपराध के संबंधित थाना के दारोगा पर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। कुछ बंदियों ने आत्मसमर्पण करने के बाबजूद पुलिस द्वारा घर की कुर्की करने का आरोप लगाया। मंडल कारा प्रशासन ने डीएम, एसपी एवं एसडीओ को मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर मंडल कारा उपाधीक्षक अख्तर हुसैन एवं सहायक अधीक्षक रवि रंजन मौजूद थे। मंडल कारा अधीक्षक जलज कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर चारों ओर से कांटेदार तार लगाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।