Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Hosts State-Level Youth Festival Celebrating Culture and Arts
युवा उत्सव में राज्य स्तर पर सफल प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर लहराएं परचम: मंत्री

युवा उत्सव में राज्य स्तर पर सफल प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर लहराएं परचम: मंत्री

संक्षेप:

मधुबनी में राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि मधुबनी में पिछले 13 वर्ष में ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ था। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की शुभकामनाएं दी। डीएम आनंद शर्मा ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

Dec 24, 2025 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on
मधुबनी,नगर संवाददाता। मिथिलांचल की धरती मधुबनी कला और संस्कृति के मामले में काफी समृद्ध हैं। इस मधुबनी की धरती पर राज्य स्तरीय युवा उत्सव का होना काफी गर्व की बात है। 13 वर्ष पहले मधुबनी में राज्य स्तरीय युवा उत्सव का हुआ था। मेरे मन में हुआ कि एक युग बीत गया और मधुबनी को इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन करने का मौका नहीं मिला। मैंने इस कार्यक्रम के लिए मधुबनी को ही चुना। ये बातें कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बुधवार को राज्य स्तरीय युवा उत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह सत्र को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि जिले चयन के संबंध में मेरा ध्यान यहां के डीएम की ओर गया वे इन चीजों में गहरी अभिरुचि रखते हैं। ये बेहतर तरीके से इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर सकते हैं। पूरी टीम इस तरह के राज्य स्तरीय आयोजन करने में सक्षम हैं, और मैंने मधुबनी जिला का ही चयन किया। संयोगवश मंगलवार को उदघाटन के दिन चाहकर भी यहां पहुंच पाने का संयोग नहीं बन पाया। मैंने ओडियो क्लिप के माध्यम से अपना संदेश भेजा। इसके बाद भी मुझे सुकून नहीं मिला और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभान प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करने पहुंच गया। सभी सात विधाओं के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। उत्साह वर्द्धन करते हुए मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि जो प्रतिभागी यहां सफल हुए हैं वे प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेगा। डीएम आनंद शर्मा ने भी सभी सफल प्रतिभागियों को हौसला अफजाई करते हुए आगे के प्रतियोगिता में सफलता के लिए कामना की। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने किया। मौके पर एसपी योगेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, नगर आयुक्त उमेश भारती, एसडीओ सदर चंदन कुमार झा, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें