Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Hosts State-Level Inter-Divisional Rugby Girls Competition Patna Division Triumphs
पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 10 - 0 से हरा बना विजेता

पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 10 - 0 से हरा बना विजेता

संक्षेप:

मधुबनी के वाटसन स्कूल में 25 से 28 नवंबर तक राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी बालिका प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पटना प्रमंडल ने अंडर-19 और अंडर-17 आयु वर्ग में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। समापन समारोह में विजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। चयनित बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Nov 28, 2025 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी,नगर संवाददाता। मधुबनी के वाटसन स्कूल में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी बालिका प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया गया। विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खेल विभाग, बिहार सरकार , बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-19 बालिका वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में तिरहुत प्रमंडल को वॉक ओवर मिला। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पटना प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 60 -0 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल में मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 19-0 से तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में भागलपुर प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 10 -0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले सेमीफाइनल ने तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 10- 0 से तथा मगध प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को 10-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाया। इसी तरह अंडर 17 आयु वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में पटना प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 44-0, मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 23- 0, तिरहुत प्रमंडल को वाकओवर मिला। सारण प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। इसी आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 36 -0 और मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 22-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। अंडर 14 आयु वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में पटना ने मुंगेर को 15- 0 से मगध प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 20- 0 से तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 10 - 0 और भागलपुर प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को 15- 5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 15- 0 से तथा पटना प्रमंडल में भागलपुर प्रमंडल को 15- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 10 - 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 5- 0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग में फाइनल में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 17- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। तिरहुत प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 55- 0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयु वर्ग में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 20- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया पटना प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 22-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में नगर विधायक माधव आनंद, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन एवं जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार के द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल ट्रॉफी दिया गया। चयनित बच्चे दिसंबर में उड़ीसा और जनवरी के प्रथम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला खेल पदाधिकारी ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से आए 40 तकनीकी पदाधिकारी, टीम प्रभारी, शिक्षकों, मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन, नगर निगम को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर खेल शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू ,वशी अख्तर ,कैलाश कुमार, सर्वेश मिश्रा, सचेन्द् कुमार, आरती कुमारी,पूजा ठाकुर एवं खेल कार्यालय के कर्मीगण अभिषेक कुमार, राकेश रोशन, हरेराम सिंह एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।