निधि चौक पर होली मिलन में एकता और विकास का संदेश

Mar 01, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी के निधि चौक पर आयोजित होली मिलन समारोह में आपसी सद्भाव, भाईचारे और विकास का संदेश दिया गया। विधायक माधव आनंद ने होली को प्रेम और सामाजिक एकता का पर्व बताया। महापौर अरुण राय ने शहर के विकास में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बनाया।

निधि चौक पर होली मिलन में एकता और विकास का संदेश

मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के निधि चौक पर आयोजित होली मिलन समारोह में आपसी सद्भाव, भाईचारे और विकास का संदेश गूंजा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधुबनी विधायक माधव आनंद ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का अमूल्य पर्व है। यह पर्व लोगों को गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलने और रिश्तों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शहर विकास की पटरी पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें महापौर अरुण राय का महत्वपूर्ण योगदान है। नगर निगम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर स्ट्रार्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट, तिरंगा लाइट और विभिन्न सड़कों को पूर्ण करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

मौके पर कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं महापौर अरुण राय ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।