Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Flood-Free Initiative Amit Shah Announces 8000 Crore Western Kosi Canal Project
पांच सालों में मधुबनी को बनाएंगे बाढ़ मुक्त: अमित शाह

पांच सालों में मधुबनी को बनाएंगे बाढ़ मुक्त: अमित शाह

संक्षेप: मधुबनी में बाढ़ मुक्त करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 8000 करोड़ की लागत से पश्चिमी कोसी नहर परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मिथिला को एक करने के लिए अटल जी ब्रिज का निर्माण हो रहा है। एनडीए सरकार मिथिला क्षेत्र में विकास कर रही है।

Mon, 3 Nov 2025 10:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी,प्रमुख संवाददाता। पांच सालों में मधुबनी को बाढ़ मुक्त बनाएंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है। आठ हजार करोड़ की लागत से पश्चिमी कोसी नहर परियोजना का काम हो रहा है। कमला नदी, जीवछ नदी के जीर्णोद्धार व विस्तारीकरण को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोसी में एक भाषा, एक रहन सहन वाले मिथिला को दो भागों में बांट दिया था। दो भागों में बंटे मिथिला को एक करने के लिए अटल जी ब्रिज बनाने का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने ब्रिज को चालू कराया। गोरखपुर- सिल्लीगुड़ी सिक्स लेन का निर्माण मधुबनी होकर किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीए सरकार लगातार मिथिला क्षेत्र में विकास कर रही है। ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुटौना के दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को चुनावी सभा मेंये बातें कही। उन्होंने सोनिया गांधी और लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों अपने-अपने बेटों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन इनका सपना पूरा नहीं हो सकता है। न तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते है और न तो लालू यादव का बेटा मुख्यमंत्री बना सकते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री के पद पर नीतश कुमार और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। ये दोनों पद खाली नहीं है।