45 लाख से अधिक की आबादी को अग्निकांड से बचाने को महज 25 फायर ब्रिगेड की है गाड़ी
गर्मी के महीने में मधुबनी जिले में अगलगी की घटनाओं में तेजी आई है। पिछले तीन महीनों में 40 से अधिक घटनाएं हुई हैं, जिनमें जान-माल की भारी क्षति हुई है। बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने के मामले सबसे अधिक हैं। आग पर काबू पाने के लिए केवल 25 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं।

मधुबनी,विधि संवाददाता। गर्मी का महीना शुरू होते ही अगलगी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिले में अगलगी की घटना थम नहीं रही है। हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों से आग लगने की घटना सामने आ रही है। जान-माल की भारी क्षति हो रही है। सबसे अधिक बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग रही है। जिलेकी 45 लाख से अधिक की आबादी को अग्निकांड से बचाने को महज 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ी है। चूल्हा की चिंगारी से भी कुछ जगहों पर आग लगी है। आवासीय परिसर एवं मवेशी घर के अलावा खेतों में फसल जल रहा है। पिछले तीन महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 40 से अगलगी की घटनाएं घटित हो चुकी है।
तीन दर्जन पशुओं की आग में झुलसने से मौत हो चुकी है। कई पशु जख्मी है। लाखों का घरेलू सामान एवं अनाज जलकर राख हो चुका है। अग्निशमन विभाग एवं आपदा विभाग आग पर काबू पाने के लिए जरूरी तैयारियां जरूर की है लेकिन अगलगी की घटना रोकने में कामयाबी नहीं मिल रही है। खासकर बिजली शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग को रोकना मुश्किल हो रहा है।तीन महीने में कहां कितनी क्षति आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी 2026 में झंझारपुर अनुमंडल में दो, मधुबनी अनुमंडल में तीन, बेनीपट्टी अनुमंडल में दो, फुलपरास अनुमंडल में दो अगलगी की घटना दर्ज की गई। फुलपरास में दो गाय सहित चार जानवर की झुलसने से मौत हो गई। फरवरी महीने में फुलपरास में एक, झंझारपुर में तीन, बेनीपट्टी में पांच एवं मधुबनी अनुमंडल में चार अगलगी की घटना दर्ज की गई। फुलपरास में 6 पशुओं की मौत हो गई। बेनीपट्टी में दो भैंस एवं सात बकरी जल गए। मार्च 2026 में फुलपरास में चार, झंझारपुर में पांच, बेनीपट्टी अनुमंडल में तीन जयनगर अनुमंडल में तीन तथा मधुबनी अनुमंडल में छह अगलगी की घटना दर्ज की गई है। फुलपरास में तीन जानवरों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बेनीपट्टी में तीन भैंस एवं दो बच्चा जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से 10 बकरियां मर गई।कंट्रोल रूम का नंबर जारी अनुमंडल स्तर पर किसी भी तरह की सूचना के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। मधुबनी अनुमंडल में मोबाइल नंबर 7485 805832 एवं 7485 805833 पर संपर्क कर सकते हैं। बेनीपट्टी अनुमंडल में मोबाइल नंबर 7485 805834, जयनगर अनुमंडल के लिए मोबाइल नंबर 7485 805838 एवं 7485 805839 पर संपर्क कर सकते हैं। जबकि फुलपरास अनुमंडल के लिए मोबाइल नंबर 7485 805836 एवं 7485 805837 तथा झंझारपुर अनुमंडल में मोबाइल नंबर 7485 805882 एवं 7485 805883 पर संपर्क कर सकते हैं।कहां कितनी दमकल गाड़ी की तैनातीस्थान गाड़ी की संख्यामधुबनी मुख्यालय 3 बड़ी गाड़ी राजनगर थाना 1 छोटी गाड़ी रहिका थाना 1 छोटी गाड़ीकलुआही थाना 1 छोटी गाड़ीबाबूबरही थाना 1 छोटी गाड़ी बेनीपट्टी मुख्यालय 2 बड़ी गाड़ीअरेर थाना 1 छोटी गाड़ीसाहरघाट थाना 1 छोटी गाड़ीबिस्फी थाना 1 छोटी गाड़ीहरलाखी थाना 1 छोटी गाड़ीजयनगर मुख्यालय 1 बड़ी गाड़ीलदनियां थाना 1 छोटी गाड़ीफुलपरास मुख्यालय 2 बड़ी गाड़ी खुटौना थाना 1 छोटी गाड़ीअंधरामठ थाना 1 छोटी गाड़ीलौकही थाना 1 छोटी गाड़ीझंझारपुर मुख्यालय 2 बड़ी गाड़ीभेजा थाना 1 छोटी गाड़ीरूद्रपुर थाना 1 छोटी गाड़ी मधेपुर थाना 1 छोटी गाड़ीजिले में अधिकारी व अग्नि कर्मियों की संख्या4 अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी14 सहायक अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी27 चालक 19 प्रधान अग्निक96 अग्निक कर्मीबोले अधिकारी बिजली शॉर्ट सर्किट से अधिक आग लग रही हैआग से निपटने के लिए जिले में 25 दमकल गाड़ियों को सभी संसाधनों के साथ तैनात किया गया है। अधिकारियों, चालक एवं अग्निक कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।डीएसपी अमित कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी मधुबनी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


