खराब प्रदर्शन करने वाले फुलपरास,पंडौल एवं राजनगर के नौ अधिकारियों को शोकॉज

Feb 15, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी में डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। सभी चिकित्सा अधिकारियों को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई, एएनसी लाभार्थियों की समीक्षा और सी-सेक्शन को बढ़ावा देने की बात हुई। खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने को कहा गया।

खराब प्रदर्शन करने वाले फुलपरास,पंडौल एवं राजनगर के नौ अधिकारियों को शोकॉज

मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने चतुर्थ एएनसी एवं संस्थागत प्रसव की नियमित समीक्षा करते हुए लापरवाह आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी एवं बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। कार्य में रुचि नहीं लेने वाली आशा का नियमानुसार चयन मुक्त करने का भी निर्देश दिया गया।डीएम ने कहा कि एएनसी प्राप्त लाभार्थियों ने प्रसव कहां कराया और सरकारी संस्थानों में प्रसव नहीं कराने के क्या कारण रहे, इसकी विस्तृत समीक्षा कर प्रतिवेदन तैयार किया जाए।

जटिल गर्भावस्था वाली महिलाओं की प्रतिदिन सूची बनाकर दूरभाष के माध्यम से फॉलो-अप करने तथा प्लान्ड सी-सेक्शन को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए। अनुमंडलीय अस्पतालों में न्यूनतम 10 सी-सेक्शन प्रतिमाह सुनिश्चित करने को कहा गया। खराब प्रदर्शन करने वाले तीन प्रखंड फुलपरास, पंडौल एवं राजनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सामुदायिक उत्प्रेरक से डीएम ने शोकॉज करने का निर्देश दिया। 50 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले चिकित्सा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने को भी कहा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।