जनसंवाद में डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्या

Feb 09, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी में डीएम आनंद शर्मा ने 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत आम जनता की समस्याएं सुनीं। जिले के नागरिकों ने विभिन्न मुद्दों पर आवेदन दिए, जिनमें जल आपूर्ति, भूमि पर्चा, और सरकारी सहायता से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने सभी शिकायतों का सम्मानपूर्वक समाधान का आश्वासन दिया।

जनसंवाद में डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्या

मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा द्वारा सोमवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत समाहरणालय स्थित कक्ष में आमजनों से की समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के समाधान को आवश्यक निर्देश दिया। जिले भर से आये हुए दर्जनों आम लोग द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं रखी गयी। जिसके समाधान के लिए डीएम द्वारा आवश्यक कारवाई की गई। इसी क्रम में मनोज कुमार साहू द्वारा पुरसौलिया पंचायत के कोशी नहर से उत्तर केनाल निकालने से संबंधित आवेदन दिया गया। प्रखंड पंडौल निवासी मंगल नारायण सिंह के द्वारा ग्राम श्रीपुरहाठी वार्ड नं-03 में नल-जल योजना से पानी आपूर्ति नहीं होने को लेकर आवेदन दिया।

अनुमंडल फुलपरास प्रखंड घोघरडीहा के विभा कुमारी ने भूमि का वासगीत पर्चा निर्गत करने को लेकर आवेदन दिया। वही जयनगर निवासी रामाशीष राउत ने गरीबों को प्रदत्त सरकारी सहायता से संदर्भित आवेदन दिया। आयुष्मान कार्ड धारक राजकुमार मुखिया के द्वारा नियमित नि:शुल्क डायलिसिस के इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी को निर्देशित करने के संबंध में आवेदन दिया। अंचल बिस्फी निवासी शीला देवी ने भूमिहीन पिछड़ा वर्ग महिला को वसोवास के लिए वासगीत पर्चा निर्गत करने को आवेदन दिया। डीएम द्वारा बारी-बारी से सभी आमलोगो का सम्मानपूर्वक शिकायतें सुनी गयी एवं त्वरित समाधान को कारवाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।