Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani District Youth Festival A Platform for Young Talents
हेडिंग :: प्रतिभा को निखारने का मंच है जिला स्तरीय युवा उत्सव : माधव आनंद

हेडिंग :: प्रतिभा को निखारने का मंच है जिला स्तरीय युवा उत्सव : माधव आनंद

संक्षेप:

मधुबनी में जिला युवा उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें विधायक माधव आनंद ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव कला के विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों के लिए एक अच्छा मंच है। सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन युवाओं के भविष्य के लिए प्रेरणादायक है।

Sun, 30 Nov 2025 07:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on
मधुबनी, नगर संवाददाता। मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में रविवार को जिला युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ नगर विधायक माधव आनंद, उप-निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माधव आनंद ने कहा कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव कला के विभिन्न विधाओं के प्रतिभाओं विशेषकर सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले के लिए लिए एक अच्छा मंच है। युवाओं को आगे बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन दृढ़संकलित है। उन्होंने युवाओं से कहा कि चाहे जिस विधा में वे आगे बढ़ना चाहते है, उन्हें जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन किया जायेगा, ताकि वे राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने मैथिली भाषा में संबोधित किया। तत्पश्चात उप निदेशक-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने कहा की जिला स्तरीय युवा उत्सव में सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी कला का प्रदर्शन राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर कर सकते हैं। प्रतिभागियों को सफलता या असफलता की चिंता नही कर यह सोचना चाहिए कि प्रतिभागी या तो जीतता है या सीखता है। युवाओं के द्वारा शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक गीत, चित्रकारी, वक्तृता जैसे विधाओं में भाग लेना जिले के भविष्य के लिए सुखद संकेत है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नीतीश कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव से सभी विधाओं में योग्यतम प्रतिभागी चुने जाएंगे जो आगे चलकर राज्य और देश के स्तर पर जिले का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने आयोजन को सफलीभूत करने के लिए सभी अधिकारियों और कलाकारों को धन्यवाद दिया। मौके पर जटाधर पासवान, आशा देवी, उर्मिला देवी, विभा दास, डीपी कर्ण सहित अन्य उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ. अभिषेक कुमार ने किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।