Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani District Prepares for Intermediate Practical Exams 52 000 Students to Participate
जिले के 174 केंद्रों पर 10 से 20 तक होगी इंटर की प्रायोगिक परीक्षा

जिले के 174 केंद्रों पर 10 से 20 तक होगी इंटर की प्रायोगिक परीक्षा

संक्षेप:

मधुबनी जिले में इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। 10 जनवरी से 20 जनवरी तक 174 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इस वर्ष लगभग 52,000 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

Jan 07, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार जिले के कुल 174 केंद्रों पर 10 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र, प्रैक्टिकल की सामग्री, उत्तर पुस्तिका और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर से किया गया। बुधवार को सभी 174 केंद्रों पर प्रश्न पत्र उत्तर पुस्तिकाओं सहित प्रायोगिक परीक्षाओं से जुड़ी समस्त सामग्रियों का विधिवत अधिष्ठापन कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पूरी प्रक्रिया की मुख्य मॉनिटरिंग बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिकृत कर्मचारियों द्वारा की गई। इसदौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। केंद्रों पर सील पैक सामग्री पहुंचाई गई और संबंधित केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समिति ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर आंतरिक और बाह्य परीक्षक समय पर उपस्थित रहेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। 52 हजार छात्र व छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल इस वर्ष जिले में 12वीं प्रायोगिक परीक्षा में करीब 52 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें लगभग 27 हजार छात्राएं और 25 हजार छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए केंद्रों पर बैठने पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। क्या कहते हैं अधिकारी डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किया गया है। सभी केंद्रों पर बोर्ड से भेजे गये सभी सामग्रियों को उपलब्ध कराया जा चुका है।