Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani District Prepares for Class 11 and 12 Mid-Term Exams Starting September 19
कक्षा 11 वीं व 12 वीं की परीक्षा आज से होगी शुरू

कक्षा 11 वीं व 12 वीं की परीक्षा आज से होगी शुरू

संक्षेप:

मधुबनी जिले में सभी उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 19 से 22 सितंबर तक दो पालियों में होंगी। सभी विद्यार्थियों...

Sep 19, 2025 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में सभी उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कक्षा 11 वीं व 12 वीं की परीक्षा 19 से शुरू होगी। इसके लिए सभी प्लस टू स्कूल व प्लस टू कॉलेज में परीक्षा की तैयारी हुई है। गुरुवार को इन सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका को व्यवस्थित कर लिया गया है। बोर्ड के द्वारा भेजे गये प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका सभी स्कूलों में ले जाने का काम पूरा हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर दो पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और उत्तर पुस्तिका में विवरण भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वाटसन प्लस टू उवि के एचएम सतीश कुमार ने बताया कि सभी छात्र व छात्राओं के परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी प्लस टू उवि और इंटर स्तरीय कॉलेजों में परीक्षा की तैयारी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त कराये जाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभी छात्र व छात्राओं के परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य जिले में कुल 198 उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। यहां कक्षा 9वीं में लगभग 42 हजार, कक्षा 10वीं में 39 हजार, कक्षा 11वीं में 36 हजार और कक्षा 12वीं में करीब 34 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। ये सभी विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिससे जिले में परीक्षा का दायरा और भी बड़ा हो गया है। कक्षा 11वीं व 12 वीं का कार्यक्रम कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 19 से 22 सितंबर तक चलेगी। 19 सितंबर को प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के लिए भौतिकी और कला संकाय के लिए इतिहास, वहीं दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी। 20 सितंबर को पहली पाली में रसायन विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान, दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 21 सितंबर को गणित, जीवविज्ञान और अर्थशास्त्र (विज्ञान एवं कला) की परीक्षा प्रथम पाली में होगी, जबकि दूसरी पाली में समाजशास्त्र जैसे वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 22 सितंबर को प्रथम पाली में लेखांकन (वाणिज्य) और भूगोल (कला) तथा दूसरी पाली में संस्कृत/उर्दू जैसी दूसरी भाषाओं की परीक्षा होगी। कक्षा 12वीं का शेड्यूल 11वीं के समान रखा गया है। यहां भी परीक्षाएं 19 से 22 सितंबर तक दो पालियों में होंगी। विज्ञान, कला और वाणिज्य के छात्रों को उनके विषयानुसार परीक्षा देनी होगी।