परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही प्रवेश की अनुमति

Feb 12, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधुबनी जिले में मैट्रिक परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में होगी। 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 248 दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी निगरानी करेंगे। केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही प्रवेश की अनुमति

मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में मैट्रिक परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। डीएम आनंद कुमार शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सदर अनुमंडल में 33, बेनीपट्टी में 8, जयनगर में 6, झंझारपुर में 17 और फुलपरास में 7 केंद्र शामिल हैं।

परीक्षा की निगरानी के लिए 248 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन्हें स्टैटिक, गश्ती, जोनल, सुपर जोनल और उड़नदस्ता दल में लगाया गया है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश मिलेगा। पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हर केंद्र पर सख्त जांच की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले सभी छात्रों की बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी। मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। यदि किसी छात्र के पास मोबाइल पाया जाता है तो संबंधित वीक्षक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। छात्रों को जूता मोजा पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी, वे केवल चप्पल पहनकर ही केंद्र पर आ सकेंगे। इस वर्ष कुल 71,977 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 34,151 छात्र और 37,826 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा जिले के 71 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लड़कियों की संख्या इस वर्ष भी लड़कों से अधिक दर्ज हुई है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी केदो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी । इन्होंने बताया कि लड़कियों की बढ़ती भागीदारी स्कूल शिक्षा में सकारात्मक बदलाव का संकेत देती है। परीक्षा के लिए छात्रों को दो पालियों में होगी । बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सुचारू रूप से हो सके इसके लिए यह व्यवस्था की गई है । बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था, मूल्यांकन और निगरानी के इंतजाम किए जा चुके हैं। इस परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच होगी । इसमें बेनीपट्टी अनुमंडल में केवल 8,377 छात्राएं शामिल होंगी और कोई छात्र नहीं है। जयनगर अनुमंडल में करीब 5,109 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। झंझारपुर अनुमंडल में कुल 15,930 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं फुलपरास अनुमंडल में 7,119 छात्राएं परीक्षा देंगी। बाकी बड़ी संख्या मधुबनी सदर अनुमंडल में शामिल है। जिले में लड़कियों की भागीदारी इस वर्ष बढ़ी हुई है। केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा रहेगी लागू परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास की फोटोस्टेट, चाय पान और किताबों की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और नियंत्रण कक्ष को सूचना देने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।